देवरिया , जुलाई 19 -- उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के खामपार क्षेत्र पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से 26 पेटी अवैध देशी शराब बरामद कर मौके से एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने रविवार को यहां बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर के निर्देशन पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में शनिवार को जांच के दौरान भिंगारी ओवरब्रिज के पास से एक कार की जांच के दौरान 26 पेटी अवैध शराब को बरामद कर मौके से राज गोड़ को गिरफ्तार किया गया।

बरामद शराब की कीमत 64 हजार रुपए बताई जा रही है। उसके खिलाफ धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आज रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित