देवरिया, जुलाई 15 -- उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के श्रीराम क्षेत्र में बुधवार को पुलिस ने अवैध शराब तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आठ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से 126 पेटी अवैध देशी शराब बरामद की।
पुलिस प्रवक्ता ने यहां बताया कि एक सूचना के आधार पर पुलिस ने बिहार राज्य सीमा के निकट क्षेत्र के मैदनिया तिराहे के पास से घेराबंदी कर बिहार जा रही आठ बाइकों पर प्लास्टिक बोरियों में लदी 103 पेटी बंटी बबली और 23 पेटी रोमियो राजा बरामद की।
इस मामले में गिरफ्तार आठों आरोपी सिवान, बिहार के निवासी हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नंबर प्लेट बदलकर या चोरी की बाइकों से शराब तस्करी करते थे। बरामद बाइकों में एक चोरी की बाइक भी शामिल है जिसके संबंध में सिवान में मुकदमा दर्ज है।बरामद शराब की कीमत तीन लाख रुपये आंकी गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित