देवरिया, सितंबर 16 -- उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के बरहज क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार को गांजा तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से दस किलो अवैध गांजे को बरामद की है।
पुलिस प्रवक्ता ने यहां बताया कि बरहज पुलिस टीम ने एक सूचना के आधार पर आज रेलवे स्टेशन बरहज के पीछे मंदिर के पास से तस्कर गिरोह के तीन सदस्यों अजीत गौड़, विनोद पाण्डेय और दिलीप पांडेय को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 किलो 638 ग्राम अवैध गांजे को बरामद किया है। बरामद मादक पदार्थ की कीमत लगभग एक लाख पचास हजार रुपये आंकी गई है।
प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरोह अपने साथियों के साथ मिलकर बिहार व अन्य राज्यों में गांजे की तस्करी करता था। तीनों के विरुद्ध पूर्व में भी एनडीपीएस, गैंगेस्टर व आर्म्स एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई कर रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित