देवरिया , अक्टूबर 09 -- उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के मईल क्षेत्र में शुक्रवार सुबह ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बरहज थाना क्षेत्र के पैना गांव निवासी रीना चौहान (28) पत्नी कृष्णानंद चौहान शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे स्कूटी से बरठा चौराहा स्थित विद्यालय में अपनी बेटी की फीस जमा करने जा रही थी। ज्ञान छपरा गांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
सूचना पर पहुंची मईल पुलिस ने घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित