देवरिया , सितंबर 21 -- उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के रूद्रपुर में विवाहिता के मौत के मामले में सास-ससुर को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस प्रवक्ता ने यहां बताया कि रूद्रपुर पुलिस थाने में 14 सितंबर को धारा 80(2), 85 बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट का मुकदमा दर्ज आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस टीम लगी थी। आज मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी अनिल सैनी और उसकी पत्नी रागनी देवी को उनके घर के पास से गिरफ्तार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित