देवरिया , अप्रैल 16 -- उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) राजेश कुमार सिंह के औचक निरीक्षण में विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों से कुल 40 अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। सीडीओ श्री सिंह ने बताया कि सुबह 10:10 बजे विभिन्न अनुभागों की उपस्थिति पंजिकाओं की जांच की गई, जिसमें कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी गैरहाजिर मिले।

उन्होंने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन अथवा मानदेय रोकने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित विभागाध्यक्षों को स्पष्टीकरण प्राप्त कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित