देवरिया , अक्टूबर 25 -- उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के रुद्रपुर सीएचसी के कर्मचारी आवास में रविवार को एक महिला का शव मिला। मृतका की पहचान गुड़िया विश्वकर्मा पत्नी चमनलाल के रूप में हुई है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने बताया कि डायल 112 को पूर्णिमा विश्वकर्मा ने बताया कि उनकी रिश्तेदार गुड़िया विश्वकर्मा अपने आवास में मृत अवस्था में पड़ी हैं।सूचना मिलते ही थाना रुद्रपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा भरते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया है।
साक्ष्य संकलन के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने लालती देवी की तहरीर पर थाना रुद्रपुर में मु0अ0सं0 513/2026 धारा 80(2) दहेज मृत्यु, 85 बीएनएस क्रूरता एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल सकेगा। आरोपी पक्ष से पूछताछ जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित