देवरिया , अगस्त 27 -- उत्तर प्रदेश के देवरिया में शुक्रवार को रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए देवरिया पुलिस अलर्ट पर है और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं।

पुलिस अधीक्षक आर शंकर अभिजित गुरुवार देर शाम बताया कि त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए देवरिया पुलिस पूरी तरह सतर्क है। महिला संबंधी अपराधों को रोकने के लिए हॉट-स्पॉट चिन्हित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं द्वारा अधिक विजिट किए जाने वाले स्थान जैसे बाजार, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तथा यात्रा करने वाले स्थान जैसे बस स्टॉप, रेलवे स्टेशन पर पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है और पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है।

उन्होंने बताया कि डीजीपी उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में जिल की एंटी रोमियो टीम और मिशन शक्ति / महिला सशक्तिकरण टीम को अलग से सक्रिय किया गया है।जो सादे व वर्दी में लगातार भ्रमणशील रहेगी।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी परेशानी या आपात स्थिति में तुरंत 112 डायल करें और 10 मिनट के अंदर पुलिस सहायता आपके पास पहुंच जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों को देवरिया पुलिस की तरफ से रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित