देवरिया , सितंबर 11 -- उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भलुअनी में एक युवक की चाकू मारकर हत्या के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में भलुअनी थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मियों को आज निलंबित कर दिया गया।
गौरतलब है कि गुरुवार रात भलुअनी निवासी मनीष सिंह को कुछ बदमाशों ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था और फरार हो गए थे। घायल मनीष की मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी। शुक्रवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव भलुअनी पहुंचने पर आक्रोशित लोगों ने देवरिया-बरहज मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी एक करोड़ रुपये की सहायता राशि और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग कर रहे थे।
प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि मनीष ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पहले ही भलुअनी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की जिसके कारण उसकी हत्या कर दी गई।
इस मामले में पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने आज थानाध्यक्ष भलुअनी राकेश कुमार राय, चौकी इंचार्ज ज्योति और एक सिपाही को निलंबित कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित