देवरिया , मार्च 29 -- उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के सुरौली क्षेत्र में रविवार को खेत में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सुरौली क्षेत्र के पैकोली गांव के पास गेहूं के खेत में लगभग 32 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। युवक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है, हालांकि उसके बाएं हाथ पर 'रवि एच' नाम का टैटू गुदा हुआ है, जिसे आधार बनाकर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित