देवरिया , मार्च 03 -- उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने होली पर्व से पूर्व भारी मात्रा में मिलावटी अंग्रेजी शराब बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सदर कोतवाली प्रभारी के अनुसार मंगलवार भोर में पुरवां क्षेत्र के पास एक मकान में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान करीब 80 लीटर मिलावटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। मौके से परमेश्वर जायसवाल और सुनील सिंह को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी अंग्रेजी शराब में मिलावट कर उसकी तीव्रता बढ़ाते थे। एक बोतल शराब से करीब पांच बोतल तैयार कर उसे दोबारा अंग्रेजी शराब की बोतलों में भरकर रैपर लगाकर बेचने की तैयारी थी।

बरामद शराब की बाजार कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है तथा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित