देवरिया, जनवरी 24 -- उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के गौरी बाजार क्षेत्र में शनिवार को भूमि विवाद में फायरिंग से सनसनी फ़ैल गई। पुलिस इस मामले कई लोगों को हिरासत में लेकर मुकदमे की कार्रवाई कर रही है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी रूद्रपुर ने यहां बताया कि क्षेत्र के ग्राम बाकी के फुलवरिया टोला में भूमि विवाद में विनोद पांडेय, अशोक पांडेय तथा उनके साथ आये कुछ लोगों ने फायरिंग की जिससे अफरा-तफरी मच गयी। पुलिस इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित