देवरिया , अगस्त 01 -- उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के बघौचघाट में ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित युवक का शव शनिवार को उसके घर के अन्दर फंदे से लटका शव मिला।
थाना प्रभारी बघौचघाट अनिल कुमार तिवारी ने शनिवार को बताया कि मृतक की पहचान बघौचघाट कस्बा के हरिजन बस्ती निवासी विजय प्रसाद (28) के रूप में हुई है। विजय घर में अकेले रहते थे। बचपन में ही उनके माता-पिता का निधन हो गया था। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल वजह का पता चलेगा।
वहीं ग्रामीणों के अनुसार विजय लंबे समय से ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थे। बीमारी के कारण उनकी आंखों की रोशनी प्रभावित हो गई थी जिससे वे परेशान रहते थे। मृतक के बड़े भाई अजय प्रसाद परिवार सहित महाराष्ट्र में रहते हैं। घटना की जानकारी उनको दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित