देवरिया , अक्टूबर 09 -- उत्तर प्रदेश के देवरिया में जिला प्रशासन और जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के बीच पिछले तीन दिनों से चल रहे गतिरोध के बीच 12 अक्टूबर को वार्ता प्रस्तावित है।

बार एसोसिएशन के महासचिव जय प्रकाश मिश्र ने बताया कि अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) द्वारा आज अपराह्न 03:00 बजे संघ के साथ बैठक कर प्रकरणों के समाधान के लिये तिथि निर्धारित की गई थी।उक्त के क्रम में संघ द्वारा दिनांक 12 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11:00 बजे आमसभा की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रशासन द्वारा प्रेषित पत्र से संघ के सदस्यों को अवगत कराया जाएगा। इसके उपरांत 12 अक्टूबर को ही अपराह्न 01:00 बजे प्रशासन के साथ बैठक/वार्ता के लिए संघ का प्रतिनिधिमंडल तैयार है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित