देवरिया, सितंबर 18 -- उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले की भटनी पुलिस की साइबर टीम ने साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति के खाते से निकाले गए 97 हजार रुपये वापस कराये हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने यहां शुक्रवार को बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर के निर्देश पर जिले में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
प्रवक्ता ने बताया कि गत छह मार्च को क्षेत्र के चौरिया गांव निवासी बाबर अली पुत्र हदीश अंसारी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात साइबर ठग ने उनके खाते से 97 हजार रुपये निकाल लिए हैं। शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए साइबर टीम ने रकम को होल्ड कराया और विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आज पूरी राशि पीड़ित के खाते में वापस कराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित