देवरिया , सितंबर 16 -- उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के पथरदेवा स्थित निर्माणाधीन आईटीआई बंजरिया का कार्य निर्धारित समय पर पूरा न होने पर बुधवार को जिलाधिकारी मधुसूदन हुलगी के निर्देश पर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।
आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कमलेश कुमार मौर्य ने थाना तरकुलवा में कार्यदायी संस्था वक्फ विकास निगम लिमिटेड के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता तथा संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध तहरीर दी है। प्रवक्ता ने बताया कि वर्ष 2020 में स्वीकृत इस परियोजना को 31 जुलाई 2026 तक पूरा होना था। समय सीमा पहले भी बढ़ाई जा चुकी है। लेकिन इसके बावजूद कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई।
जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी स्तर से मासिक समीक्षा बैठकों और पत्राचार के जरिये कई बार कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गये तथा साथ ही स्थलीय निरीक्षण भी किया गया। लेकिन कार्यदायी संस्था ने रुचि नहीं दिखाई।कार्य में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी श्री हुलगी ने अधिकारियों व ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिये हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित