देवरिया, जुलाई 14 -- उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के बघौचघाट क्षेत्र में सोमवार को दो नाबालिग लड़कों से दुष्कर्म करने के मामले मेंपुलिस ने मंगलवार को मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर संजय कुमार रेड्डी ने यहां बताया कि नाबालिग बच्चों से दुष्कर्म करने वाले आरोपी आशीष गुप्ता को आज एक सूचना के आधार पर पुलिस ने बसडिला मैनुद्दीन चौराहे के पास गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि 13 जुलाई को वादी द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर आरोप है कि गिरफ्तार आरोपी ने नाबालिग लड़के व उसके मित्र को बहला-फुसलाकर नदी किनारे ले जाकर उनके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित