देवरिया , सितंबर 28 -- उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के श्रीरामपुर क्षेत्र में धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से धर्म परिवर्तन से संबंधित सामग्री बरामद की गई है।

पुलिस प्रवक्ता ने यहां बताया कि श्रीरामपुर पुलिस ने 27 सितंबर को धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में राम कुंवर,अनिल साह और सुरेश राम को गिरफ्तार किया।पुलिस पूछताछ और जांच में पाया गया कि गरीब और अशिक्षित महिलाओं को ईसा मसीह के विचारों और चमत्कारों के बारे में बताकर उनके दुख-कष्ट दूर करने का दावा किया जा रहा था और पैसे का प्रलोभन देकर हिंदू धर्म से ईसाई धर्म में परिवर्तित कराया जा रहा था।

इस संबंध में थाना श्रीरामपुर पर मु0अ0सं0 164/2026 धारा 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित