देवरिया , अक्टूबर 21 -- उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के मईल थाना क्षेत्र में मंगलवार मध्य रात्रि के करीब अज्ञात हमलावरों ने दो युवको की चाकू मारकर हत्या कर दी।
पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने यहां बताया कि रामजानकी मार्ग पर बढ़या हरदो गांव के पास वकील यादव पुत्र राजदेव यादव निवासी करजहां थाना मईल और विनय यादव पुत्र रामछबीला यादव निवासी ईटहुरा हजाम टोला की चाकू मार कर हत्या कर दी गयी है। दोनों युवक मंगलवार रात एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर लार कस्बे में गए थे। लौटते समय आधी रात के करीब रामजानकी मार्ग पर बढ़या हरदो गांव के पास अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित