देवरिया , अक्टूबर 22 -- उत्तर प्रदेश में देवरिया के सदर कोतवाली क्षेत्र में गुरूवार को पुलिस और मजिस्ट्रेट की संयुक्त टीम ने देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए एक मकान से तीन महिलाओ और तीन पुरूषों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर संजय कुमार रेड्डी ने यहा़ं शाम को बताया कि आज 112 पर मिली सूचना के आधार पर भुजौली कॉलोनी के इंदिरा नगर मोहल्ले में एक किराए के मकान पर छापेमारी की गई। मौके से देह व्यापार में लिप्त 3 महिलाओं और 3 पुरुषों को गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी फोन के जरिए ग्राहकों को बुलाते थे और ऑनलाइन पेमेंट लेते थे। मौके से आपत्तिजनक सामग्री, मोबाइल फोन, शराब और एक बाइक बरामद हुई है। सभी छह आरोपियों के खिलाफ कोतवाली थाने में अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित