देवरिया , सितंबर 26 -- उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले मे हो रही तेज बारिश और हवाओं के बीच शनिवार को जिलाधिकारी मधुसूदन हुलगी ने शहर का भ्रमण कर जलभराव, पेड़ गिरने और विद्युत आपूर्ति की स्थिति का जायजा लिया।
श्री हुलगी ने सलेमपुर मार्ग पर सावित्री अस्पताल के पास सड़क पर गिरी पेड़ की टहनी को तत्काल हटवाकर आवागमन बहाल कराया। उन्होंने नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को लगातार भ्रमण कर जलभराव पर नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने 132 केवीए भटवलिया विद्युत उपकेंद्र और ट्यूबवेल कॉलोनी स्थित विद्युत कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया।
उन्होंने ट्रिपिंग की समस्या कम करने और तेज हवा से बाधित बिजली आपूर्ति को तत्काल बहाल कर निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश अधीक्षण अभियंता सहित अधिकारियों को दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित