देवरिया, मार्च 16 -- गैस सिलेंडरों के कम आवत के बीच उत्तर प्रदेश के देवरिया में घरेलू गैस सिलेंडर से गाड़ियों के पार्ट्स कटिंग की सूचना पर छापेमारी के दौरान मौके से तीन घरेलू सिलेंडर,पाइप और कटिंग नोजल को बरामद किया गया है।
आधिकारिक प्रवक्ता ने सोमवार को यहां बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के देवरिया-रुद्रपुर मार्ग पर स्थित अनुश्री उत्सव स्थल के पास सोमवार तड़के प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग का मामला पकड़ा। टीम ने मौके से तीन घरेलू गैस सिलेंडर, पाइप व कटिंग नोजल बरामद किये। टीम ने छापेमारी के दौरान पाया गया कि अछेबर द्वारा पुराने वाहनों के पार्ट्स की कटिंग के लिए घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग किया जा रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित