देवरिया , अक्टूबर 24 -- उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के बरपार गांव में स्थित जागृति उद्यम केंद्र में शनिवार को कैनसैट एवं रॉकेट्री कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान, रॉकेट प्रक्षेपण और कैनसैट तकनीक के कार्य सिद्धांतों से परिचित कराना था। कार्यशाला में रॉकेट प्रक्षेपण, पैराशूट प्रणाली और उपकरणों की सुरक्षित लैंडिंग की प्रक्रिया समझाई गई तथा वीडियो के माध्यम से तकनीकी जानकारी दी गई। अंत में मिनी मॉडल रॉकेट का प्रक्षेपण किया गया। केआईपीएम गोरखपुर के टीम लीडर सिद्धांश पांडेय ने कैनसैट एवं रॉकेट्री की तकनीकी जानकारी और प्रतियोगिताओं के बारे में बताया। गुआवाबॉट स्टार्टअप की सीईओ राशि गुप्ता ने रोबोटिक्स तकनीक पर जानकारी दी।स्टार्टअप सदस्य धीरज ने भी विचार रखे।
जागृति के असिस्टेंट प्रोग्राम मैनेजर अनुराग तिवारी ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से छात्रों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित