देवरिया , सितंबर 26 -- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के देवरिया में जिला कांग्रेस कमेटी 28 सितंबर को चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध मार्च निकालेगी।
जिला प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्रा ने यहां बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता 28 सितंबर, सोमवार को सुबह 11 बजे टाउन हॉल स्थित कांग्रेस कार्यालय पर एकत्र होंगे। वहां से जिला कलेक्ट्रेट तक विरोध मार्च निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि मार्च के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया जाएगा। साथ ही उन्हें पद से हटाने, गिरफ्तारी तथा उनके कार्यकाल में लिए गए निर्णयों और मतदाता सूची में हुए बदलावों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित