देवरिया , अक्टूबर 07 -- उत्तर प्रदेश के देवरिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर 'वोट बचाओ-देश बचाओ' न्याय पदयात्रा निकाल कर प्रदर्शन किया।
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी अभिषेक दत्त और जिलाध्यक्ष विजयशेखर मल्ल रोशन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय से सुभाष चौक, सिविल लाइन होते हुए कलेक्ट्रेट तक पदयात्रा निकाली। इस दौरान कार्यकर्ता चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी किये।
पदयात्रा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त ने कहा कि भाजपा देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को चौपट कर रही है। लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता कुर्बानी देने को तैयार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठित होकर जन-जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष विजयशेखर मल्ल रोशन ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का हर कार्यकर्ता इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित