देवरिया , अक्टूबर 22 -- देवरिया में गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन (एमएलसी) चुनाव को लेकर गुरूवार पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हो गई है।

जिलाधिकारी मधुसूदन हुलगी ने यहां बताया कि पूरे जिले में 16 ब्लॉकों में 16 स्थानों पर मतदान होगा। पी-वन, पी-टू सहित सभी अधिकारियों का प्रशिक्षण पूरा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि हर पोलिंग बूथ को निर्वाचन आयोग के अंतर्गत अधिकृत कर लिया गया है। प्रत्येक बूथ पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए भी अधिकारियों की तैनाती की गई है। ताकि किसी प्रकार की दिक्कत न हो। मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी बूथों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं।

उन्होंने बताया कि जिले में लगभग 4200 मतदाता हैं। मतदाता सूची में शामिल मतदाताओं को मतदान के लिए अवकाश लेने हेतु अधिकृत किया गया है। चुनाव के दिन 23 अक्टूबर को जिले में शराब की दुकानें बंद रहेंगी। ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। प्रशासन और पुलिस मिलकर चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करायेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित