देवरिया, अप्रैल 23 -- उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में गर्मी को देखते हुए एक मई से 30 जून तक समस्त न्यायालयों में कार्य करने का समय सुबह सात बजे से दोपहर के एक बजे तक निर्धारित किया गया है।

जिला न्यायाधीश धनेन्द्र प्रताप सिंह ने गुरुवार को बताया कि उच्च न्यायालय के निर्देश के अनुक्रम में सचिव, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, देवरिया का प्रस्ताव 17 अप्रैल को प्राप्त होने के उपरान्त एक मई से 30 जून तक जिले के न्यायालयों व कार्यालयों में सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक होगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान आधे घण्टे का लंच सुबह 10.30 बजे से 11 बजे तक रहेगा। वहीं कार्यालय का समय सुबह 6.30 से दोपहर 1.30 बजे तक होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित