देवरिया, अप्रैल 23 -- महिला सशक्तिकरण एवं बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता के विकास के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के तहत गुरुवार को साक्षी दुबे एक दिन के लिए देवरिया जिला की जिलाधिकारी बनी।

सरकार द्वारा आयोजित "एक दिन की जिलाधिकारी" कार्यक्रम बालिकाओं के उत्साह और आत्मविश्वास को नई दिशा दे रहा है।इस कार्यक्रम से बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा मिल रहा है। आज इस विशेष कार्यक्रम के तहत चयनित छात्रा साक्षी दूबे को एक दिन के लिए जिलाधिकारी का दायित्व सौंपा गया।

इस दौरान साक्षी ने जिलाधिकारी कार्यकक्ष में बैठकर प्रशासनिक कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा और विभिन्न विभागों से जुड़े अधिकारियों के साथ संवाद स्थापित करते हुए उनके कार्यों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने जनहित से जुड़े विषयों पर भी जानकारी ली और प्रशासनिक निर्णय प्रक्रिया को समझने का प्रयास किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित