आयुष्मान तेजी निर्देशदेवरिया , जुलाई 23 -- उत्तर प्रदेश के देवरिया में जिलाधिकारी मधुसूदन हुलगी ने गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्रगति में तेजी लाने के साथ आयुष्मान और आभा आईडी बनाने में तेजी लाने का निर्देश दिया है।

आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां बताया कि आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी श्री हुलगी ने ब्लॉकवार प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के भुगतान, एचबीएनसी रिपोर्ट, एएनसी पंजीकरण, आरबीएसके और अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।

जिलाधिकारी ने आभा आईडी बनाने की प्रगति की समीक्षा करते हुए इसमें तेजी लाने को कहा। साथ ही आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के अधिक से अधिक कार्ड बनवाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए, ताकि पात्रों को समय पर लाभ मिल सके।बैठक में सीबीएसी की प्रगति पर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने गैर-संचारी रोगों की समय पर स्क्रीनिंग और शिशु मृत्यु दर के कारणों का विश्लेषण कर प्रभावी रणनीति अपनाने को कहा। उन्होंने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों का नियमित अनुश्रवण कर लक्ष्य समयबद्ध पूरा करने पर जोर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित