देवरिया, जुलाई 14 -- उत्तर प्रदेश के देवरिया में आईजीआरएस प्रकरणों के निस्तारण में लापरवाही बरतने के मामलों में जिलाधिकारी मधुसूदन हुलगी ने मंगलवार को चार अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है।

आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां बताया कि जिलाधिकारी श्री हुलगी ने आईजीआरएस मामलों में संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत भटनी को दो प्रकरणों में जबकि सहायक विकास अधिकारी पंचायत बरहज, खंड विकास अधिकारी भटनी और सहायक विकास अधिकारी पंचायत भागलपुर को एक-एक प्रकरण में नोटिस नोटिस जारी करने निर्देश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित