देवरिया , जनवरी 31 -- धोखाधड़ी के आरोप में देवरिया जिला जेल में निरुद्ध पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर की तबीयत बिगड़ने पर शनिवार को उन्हें देवरिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।
मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. अजय ने 'यूनीवार्ता' को बताया कि अमिताभ ठाकुर को पेट दर्द और घबराहट की शिकायत होने पर जेल चिकित्सक की सलाह पर एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लाया गया। सर्जरी विभाग के डॉ. राकेश कुमार एवं उनकी टीम उनका उपचार कर रही है।
प्रारंभिक जांच में पेट दर्द का कारण अपेंडिक्स से संबंधित बताया जा रहा है। उनका अल्ट्रासाउंड और रक्त जांच कराई गई है तथा सीटी स्कैन भी कराया जा रहा है। आवश्यकता पड़ने पर अपेंडिक्स का ऑपरेशन किया जा सकता है। उन्हें सर्जरी वार्ड में भर्ती किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत छह पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित