देवरिया, जून 04 -- उत्तर प्रदेश में देवरिया के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित अवतार नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती कराये गये दो व्यक्तियों की अस्पताल में मृत्यु होने के मामले में पुलिस ने दर्ज मुकदमें में वांछित दो आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस नशा मुक्ति केंद्र के संचालक को कुछ दिन पूर्व गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र में शहर के बेलढाड़ रोड पर अवतार नशा मुक्ति केंद्र का संचालन किया जा रहा था। उक्त नशा मुक्ति केंद्र पर कुछ दिनों के अन्तराल पर वहां भर्ती दो युवकों की मौत हो चुकी है। जिसके सम्बन्ध में दो अलग-अलग मुकदमें दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आज दो आरोपियों ज्ञान प्रकाश कुशवाहा और धीरेन्द्र गौड़ को कोतवाली परिसर से गिरफ्तार उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित