देवरिया, अप्रैल 12 -- उत्तर प्रदेश में देवरिया जिला के नवागत पुलिस अधीक्षक(एसपी) अभिजीत आर शंकर ने रविवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया।
कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की तथा जिले की कानून-व्यवस्था की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित