देवरिया , अगस्त 25 -- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी (पूर्वांचल जोन इंचार्ज) अभिषेक दत्त बुधवार को देवरिया दौरे पर आयेंगे।
कांग्रेस के जिला मीडिया प्रभारी संजीव कुमार मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि श्री दत्त बुधवार की सुबह 10 बजे टाउन हॉल स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने बताया कि प्रवास के दौरान अभिषेक दत्त पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे।
पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल 'रोशन' ने जनपद के सभी कांग्रेसजनों से समय से उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। जिला मीडिया प्रभारी श्री मिश्र ने बताया कि सह-प्रभारी का यह दौरा संगठन के लिए महत्वपूर्ण है और उनके मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित