सहारनपुर , नवंबर 01 -- उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में थाना देवबंद पुलिस ने नलकूपों में चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नलकूपों से चोरी गया करीब 170 फीट बिजली का केबिल व 04 कटआउट बरामद किए है।

गत 31 अक्टूबर को वादी झबल सिहं पुत्र रफल सिंह निवासी ग्राम सलेमपुर थाना नागल जनपद सहारनपुर की लिखित तहरीर पर अज्ञात चोरों द्वारा वादी व अन्य दस किसानों के नलकूपों से विद्युत उपकरण चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में थाना देवबन्द पर मु0अ0स0 748/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कराया गया था।

मुखबिर की सूचना पर थाना देवबन्द पुलिस ने नलकूप से चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए विवेचना से प्रकाश में आये तीन वांछित अभियुक्तों ब्रजेश पुत्र दर्शन निवासी ग्राम रसूलपुर टाक थाना देवबंद जिला सहारनपुर, विशाल पुत्र रोहतास निवासी ग्राम रसूलपुर टाक थाना देवबंद जिला सहारनपुर व विजय उर्फ विक्की पुत्र मोहन सिंह निवासी ग्राम रसूलपुर टाक थाना देवबंद जिला सहारनपुर को जांच के दौरान कपूरी की तरफ नहर पटरी से गिरफ्तार किया है।

अभियुक्तों के कब्जे से नलकूपों से चोरी गया करीब 170 फीट बिजली का केबिल व चार कटआउट बरामद हुए है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित