सहारनपुर , अगस्त 16 -- उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में थाना देवबंद पुलिस ने छेडछाड़ के मुकदमें में तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

वादिया की तहरीर पर मोहतसिम निवासी ग्राम मानकी थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर, कमाल, निवासी ग्राम मानकी थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर, शुऐब, ग्राम मानकी थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर द्वारा वादिया एवं वादिया की बहनों के साथ नशीला पदार्थ सुघांकर अर्द्धबेहोश करके गलत तरीके से छूना व मारपीट कर गाली-गलौज करने की सूचना के संबंध में थाना देवबन्द पर मु0अ0सं0- 590/26 धारा- 123/74/115 (2)/352 बीएनएस पंजीकृत किया था।

क्षेत्राधिकारी देवबंद के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना देवबंद कपिल देव के कुशल नेतृत्व में आज मुखबिर की सूचना पर थाना देवबन्द पुलिस ने मुकदमा उपरोक्त में वांछित तीन अभियुक्तों मोहतसिम, शुऐब और कमाल को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित