सहारनपुर , सितंबर 18 -- उत्तर प्रदेश में सहारनपुर थाना देवबन्द पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक ई-रिक्शा, वैल्डिंग मशीन, गैस सिलेन्डर, दो बिजली फिंटिंग की पट्टी, एक लोहे की कढ़ाई, छत का पंखा, इन्वर्टर, परात, बिजली का बोर्ड, एलईडी बल्ब व चकला बरामद किए है।

गत 10 अगस्त को मिथलेश पत्नि सुशील कुमार निवासी कुलसठ थाना देवबन्द जिला सहारनपुर की लिखित तहरीर पर अज्ञात अभियुक्त द्वारा वादिया की दो बैटरी, एक इन्वर्टर, एक मिक्सी, भगोने आदि चोरी कर लेने के सम्बन्ध में थाना देवबन्द पर बीएनएस पंजीकृत कराया था।

15 सितंबर को वादी शुभम कुमार पुत्र अनिल कुमार निवासी ग्राम लालावाला थाना देवबन्द जिला सहारनपुर की लिखित तहरीर पर अज्ञात द्वारा वादी की वैल्डिंग मशीन, ग्लैन्डर हैमर मशीन चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में थाना देवबन्द पर मु0अ0सं0 675/26 धारा 305(ए)) बीएनएस पंजीकृत कराया था।

क्षेत्राधिकारी देवबन्द अमित कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक सन्दीप बालियान के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर दो शातिर चोर/नशा तस्कर अभियुक्तों कल्लू पुत्र करतार निवासी ग्राम डेहरा थाना देवबन्द जिला सहारनपुर, सत्यप्रकाश उर्फ धीरज पुत्र धर्मपाल निवासी ग्राम बाबरी थाना बाबरी जिला शामली को मु0नगर हाईवे पर कट के पास तिराहे पर देवबन्द से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित