जयपुर , अक्टूबर 28 -- राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से बुधवार को यहां भारतीय स्टेट बैंक, जयपुर सर्किल के महाप्रबंधक रजनीश कुमार ने मुलाकात की।

श्री कुमार ने यहां विधानसभा भवन में श्री देवनानी से यह मुलाकात की जो उनकी शिष्टाचार भेंट थी। उन्होंने श्री देवनानी का पुष्प गुच्छ और गुरु माधव सदाशिव गोलवलकर पुस्तक की प्रति भेंट कर अभिनंदन किया।

उन्होंने श्री देवनानी को बैंक की योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि स्टेट बैंक अपने ग्राहकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम संचालित कर रहा है। इस मौके पर राजस्थान विधानसभा में स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक राजकुमार मीणा भी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित