जयपुर , अक्टूबर 21 -- राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी गुरुवार को छत्तीसगढ़ के रायपुर में संत माता हासी देवी की 200वीं जयंती पर आयोजित होने वाले समारोह में शामिल होंगे।

श्री देवनानी बुधवार रात रायपुर पहुंचकर अगले दिन दोपहर 12 बजे इस समारोह में शामिल होंगे। इस समारोह में केन्द्र सरकार द्वारा जारी किये जाने वाले संत माता पर दो सौ रूपये के स्मृति सिक्के और डाक टिकट का अनावरण होगा।

श्री देवनानी का गुरुवार को ही सायं रायपुर से दिल्ली पहुंचने का कार्यक्रम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित