जयपुर , अप्रैल 10 -- राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी रविवार से दो दिवसीय उत्तर प्रदेश में गोवर्धन, वृंदावन, मथुरा एवं आगरा दौरे पर रहेंगे।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्री देवनानी रविवार को गोवर्धन जाएंगे जहां वह गिरिराज जी एवं पूंछरी के लोठा मंदिर में दर्शन करेंगे। वह वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करेंगे तथा संत प्रेमानंद महाराज से भेंट करेंगे। श्री देवनानी वृंदावन से मथुरा जाएंगे जहां वह श्री कृष्ण जन्मभूमि एवं द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन करेंगे।
श्री देवनानी सोमवार को आगरा में विश्व प्रसिद्ध ताज महल एवं आगरा के लाल किले का अवलोकन करेंगे। इसके अलावा वह राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी सहभागिता करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित