चित्तौड़गढ़ , अक्टूबर 02 -- राजस्थान विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के पिता राम सिंह के निधन पर संवेदना व्यक्त की है।

श्री देवनानी ने श्री आक्या के चित्तौड़गढ़ स्थित निवास पहुंचकर श्री रामसिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।

उन्होंने कहा कि जीवन में माता-पिता का स्थान सदैव सर्वोच्च रहता है और उनका वियोग परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दुःख की घड़ी में वह शोकाकुल परिवार के साथ हैं। श्री देवनानी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित