जयपुर , जून 11 -- राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने राज्यसभा के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 में निर्वाचित घोषित किये गये डॉ अलका सिंह, डॉ. सतीश पूनिया और नीरज डांगी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर श्री देवनानी ने कहा कि राज्य सभा देश की सर्वोच्च संसदीय संस्थाओं में से एक है तथा उन्हें विश्वास है कि नव निर्वाचित सदस्य अपने अनुभव, ज्ञान एवं जनसेवा के प्रति समर्पण के माध्यम से सदन की गरिमा को और अधिक समृद्ध करेंगे तथा राजस्थान एवं देश के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएंगे।

उन्होंने सभी निर्वाचित सदस्यों के सफल एवं जनहितकारी संसदीय कार्यकाल की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने तथा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित