जयपुर , मई 04 -- राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. वासुदेव देवनानी ने अलवर जिले की कठूमर (आरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे बाबूलाल बैरवा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

श्री देवनानी ने अपने शोक संदेश में कहा कि बाबूलाल बैरवा एक सरल, कर्मठ एवं जनसेवा के प्रति समर्पित जनप्रतिनिधि थे। उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में सदैव क्षेत्र के विकास एवं आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य किया। उनका निधन प्रदेश की राजनीति एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित