जयपुर , जुलाई 13 -- राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को यहां विधानसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा सिंह की कुशलक्षेम पूछी।

श्री देवनानी ने श्रीमती सुमित्रा सिंह के जयपुर स्थित आवास पर जाकर उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

श्री देवनानी ने उन्हें 15 जुलाई को राजस्थान विधानसभा के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित होने वाले विधायी समागम कार्यक्रम की जानकारी दी और उसमें सहभागिता के लिए अनुरोध किया। श्रीमती सुमित्रा सिंह ने इस ऐतिहासिक आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसकी सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित