जयपुर , अक्टूबर 17 -- राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर शनिवार को उदयपुर शहर के विभिन्न मंदिरों में दर्शन एवं पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
श्री देवनानी ने उदयपुर प्रवास के दौरान मेलड़ी माता, आवरी माता, अम्बा माता, बेदला माता, घाटे वाली माता, कालका माता, हस्ती माता, करणी माता, हाथी पोल स्थित काली माता एवं नव माता मंदिर में दर्शन एवं पूजन किया तथा मां के चरणों में श्रद्धा अर्पित की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित