उदयपुर , मई 09 -- राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शनिवार सुबह उदयपुर के डबोक में विधायक उदय लाल डांगी के पिता मेघ राज डांगी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्री देवनानी सुबह डबोक में श्री उदय लाल डांगी के निवास पर पहुंचकर उनके पिता श्री मेघ राज डांगी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने श्री उदय लाल डांगी और अन्य परिजनों को ढांढस बंधाया। श्री देवनानी ने दिवंगत की आत्मा को शांति और शोक संतृप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित