जयपुर , जुलाई 22 -- राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी बुधवार को नयी दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश दौरे के लिए रवाना हुए।

श्री देवनानी सायंकाल जयपुर से नयी दिल्ली के लिए रवाना हुए। वह दिल्ली के बाद उत्तर प्रदेश प्रवास के दौरान वाराणसी में शुक्रवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर एवं श्री काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे।

श्री देवनानी विंध्याचल (मिर्जापुर) पहुंचकर मां विंध्यवासिनी मंदिर में भी दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे। उनका शनिवार को जयपुर लौटने का कार्यक्रम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित