जयपुर , मार्च 05 -- राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पहल पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुक्रवार को यहां अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया जायेगा।
राजस्थान विधानसभा और राजस्थान प्रवासी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सांय तीन बजे विधानसभा में 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सम्मान समारोह 2026' का आयोजन होगा। श्री देवनानी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले इस आयोजन में प्रदेश की उपमुख्यमंत्री, महिला मंत्री, सांसद विधायकों सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रेरणादायी महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
श्री देवनानी बताया कि समारोह का उद्देश्य समाज, राजनीति, प्रशासन तथा विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के नेतृत्व, योगदान और उपलब्धियों को सम्मानित करना है। प्रवासी नारी और महिला विधायकों का संकल्प, राजस्थान की शक्ति विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में महिला शक्ति, नेतृत्व क्षमता और समाज के विकास में उनकी भूमिका को रेखांकित किया जाएगा। यह समारोह महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसमें प्रदेश की अग्रणी महिलाओं को सम्मानित कर समाज में सकारात्मक प्रेरणा देने का प्रयास किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित