जयपुर , मई 04 -- राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ वासुदेव देवनानी और मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की सोमवार को यहां मुलाकात हुई।

श्री देवनानी और श्री तोमर मंगलवार को यहां कांस्टीट्यूशन क्लब आफ राजस्थान में लोकसभा द्वारा गठित समिति की द्वितीय बैठक के बिंदुओं पर चर्चा करेंगे। इस समिति की प्रथम बैठक इससे पहले मध्यप्रदेश में हो चुकी है।

श्री तोमर श्री देवनानी से मुलाकात के बाद चुरु जिले में स्थित सालासर बालाजी मंदिर एवं सीकर जिले में स्थित खाटू श्याम मंदिर दर्शन के लिए रवाना हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित