जयपुर , अक्टूबर 13 -- राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मंगलवार को पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं भाजप के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ की कुशलक्षेम पूछी।
श्री देवनानी ने श्री राजेन्द्र राठौड़ के निवास पर पहुंचकर उनसे मिले और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं उनकी कुशलक्षेम जानी। उन्होंने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामनाएं दी।
इसी तरह श्रीमती दिया कुमारी एवं श्री मदन राठौड़ ने भी श्री राजेन्द्र राठौड़ के निवास पर जाकर उनकी कुशलक्षेम पूछी और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित